गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्रीगंगानगर से बांद्रा के बीच चलने वाली अरावली एक्सप्रेस ट्रेन का चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। आज सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर अरावली एक्सप्रेस चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर पहुंची व करीब 2 मिनट रुकने के बाद यह ट्रेन जयपुर के लिए रवाना हुई।
सीकर सांसद, विधायक और पूर्व विधायक ने दिखाई हरी झंडी - इस दौरान सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, चौमूं विधायक रामलाल शर्मा, चौमूं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के नेतृत्व में ट्रेन का स्वागत किया गया। इस दौरान सीकर सांसद, विधायक और पूर्व विधायक ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
2 मिनट तक रहेगा अरावली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव - अरावली एक्स्प्रेस ट्रेन रोजाना सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट इसका ठहराव होगा। वापसी में यह ट्रेन शाम 6:30 बजे चौमूं-सामोद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इस दौरान सीकर सांसद ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव से चौमूं के लोगों को जयपुर, माउंटआबू, सूरत, बांद्रा, महाराष्ट्र, अजमेर तक की कनेक्टिविटी मिलेगी।
सैकड़ों यात्रियों को मिलेगा लाभ - चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि चौमूं उपखंड इलाके से रोजाना यात्री जयपुर जाते हैं। इन लोगों को जयपुर के लिए वाहनों से सफर करना पड़ता है। चौमूं से जयपुर के लिए चलने वाली वाहनों में ड्राइवर जरूरत से ज्यादा सवारियां बैठा लेते हैं, जिसके कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है। अब अरावली एक्सप्रेस ट्रेन से सैकड़ों लोगों को इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। इस मौके पर सैकड़ों यात्रियों सहित रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " गौ रक्षकों को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004









0 Comments