कल कालाडेरा में आयोजित होगा यादव समाज का महासम्मेलन:देशभर से 5 हजार से भी अधिक समाज बंधु लेंगे भाग

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व यादव परिषद के तत्वाधान में कल चौमूं तहसील के ग्राम कालाडेरा स्थित श्री श्याम पेराडाइज में यादव समाज का  महासम्मेलन आयोजित होगा।

प्रेस वार्ता में विश्व यादव परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि समाज के महासम्मेलन में देशभर से 5000 से भी अधिक समाज बंधु हिस्सा लेंगे। महासम्मेलन के लिए संगठन के सभी जिला एवं तहसील पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर समाज बंधुओं को पीले चावल वितरित कर महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

महासम्मेलन में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही समाज के सभी वर्तमान व पूर्व मंत्री, पूर्व व वर्तमान विधायक, पूर्व व वर्तमान प्रधान, डॉक्टर, सभी जन प्रतिनिधि, राजकीय प्रशासनिक अधिकारी व सभी समाज के संगठनो के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष भी शामिल होंगे। विडियो से देखें पूरी खबर ..............!!

महासम्मेलन में शिक्षा व स्वरोजगार को बढ़ावा देने, राजनैतिक एकता के साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव में जीते, खेल, राजकीय सेवा मे चयनित, अच्छे अंको से उर्त्तीण व किसी भी क्षेत्र में नाम रोशन करने वालो का सम्मान किया जायेगा। यादव समाज के पदाधिकारियों एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता सुरेश कुमार यादव, युवा अध्यक्ष फुलेरा ओमप्रकाश यादव,भगवान सहाय यादव,मालीराम यादव भी मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments