गौ माता बचाओ सेवा समिति ने बनाये 160 से भी अधिक गायों के लिए औषधि युक्त लड्डू

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर / जयपुर (संस्कार सृजन) आज श्री कृष्ण गौ माता बचाओ सेवा समिति एवं नगर पालिका नीमकाथाना के संयुक्त तत्वाधान में औद्योगिक क्षेत्र में लंपी आइसोलेशन सेंटर में लगभग 160 से भी अधिक गायों के लिए राजकीय आयुर्वेद औषधालय गणेश्वर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी कम ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा एवं सहायक ब्लाक आयुर्वेद अधिकारी डॉ प्रमोद शर्मा के द्वारा औषधि युक्त लड्डू तैयार करवाए गए | 

इनको सभी संक्रमित गायों को खिलाया जा रहा है सैकड़ों गौ सेवकों, कार्यकर्ताओं के द्वारा अति सुंदर व्यवस्था की गई है | संक्रमित गायों की श्रेष्ठ सेवा की जा रही है | 

भामाशाह आमजन गौ सेवक आगे आकर गोवंश को येन केन प्रकारेण बचाने में लगे हुए हैं | नगरपालिका, पशुपालन विभाग, आयुर्वेद विभाग के अधिकारी सब रात दिन मेहनत कर इन को बचाने में लगे हुए हैं | नीमकाथाना की गो सेवकों के द्वारा निरंतर अच्छी सेवा की जा रही है |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments