राष्ट्र गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित होंगे राजेश कुमार सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) कृषि वैज्ञानिक एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश कुमार सैनी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र गौरव रत्न पुरस्कार से एक जन सम्मेलन समारोह में सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है l  समारोह का आयोजन ग्लोबल नीम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर के सभागार लखनऊ में 6 अगस्त को किया जाएगा | जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों एवं विदेशों के लोग शिरकत करेंगे l इस अवसर पर कृषि, पर्यावरण, पत्रकारिता इत्यादि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा l


उल्लेखनीय है कि राजेश कुमार सैनी पूर्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, बलीराजा  कृषि अवार्ड, राष्ट्रीय कृषि गौरव पुरस्कार, किसान वैज्ञानिक पुरस्कार,आई ए डी सी 2020, शेखावाटी गौरव  पुरस्कार , धरतीपुत्र सम्मान, शेखावाटी महोत्सव पुरस्कार इत्यादि से सम्मानित हैं l राजेश कुमार सैनी नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं l

राजेश कुमार सैनी लंबे अरसे से कृषि, हाईटेक खेती,  बागवानी, वृक्षारोपण , पर्यावरण, पत्रकारिता, कृषक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं l राजेश कुमार सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं, समाचार पत्रों, आकाशवाणी, सामुदायिक रेडियो, दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं l राजेश कुमार सैनी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं l हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार को लेकर किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments