जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जालसू / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा के आह्वान पर प्रदेश के सभी ग्राम विकास अधिकारी 4 अगस्त से सम्पूर्ण कार्यों में असहयोग आंदोलन बहिष्कार किया जाएगा। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर, उपशाखा जालसू के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम जाट व मंत्री सुमन वर्मा ने बताया कि शासन व सरकार के सर्वोच्च स्तर के आश्वासन तथा निर्धारित समयावधि के लिखित समझौते की पालना नहीं की जा रही है, जिससे विवश होकर ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग में 4 अगस्त 2022 से संपूर्ण कार्य में असहयोग आंदोलन का निर्णय लिया है।
इस असहयोग आंदोलन से ग्रामीण आमजन, पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े समस्त जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारीगण को होने वाले कष्ट के लिए प्रदेश के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने 1 अगस्त को क्षमा याचना दिवस मनाया। प्रदेशाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि एक माह से ज्यादा समयावधि के आंदोलन नोटिस के बाद भी मांगों का सकारात्मक हल नहीं करने पर हमें संपूर्ण कार्य बहिष्कार को विवश किया।
जिला प्रतिनिधि डी.पी. यादव ने बताया कि संगठन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण मांग वीडिओ की वेतन विसंगति दूर कर ग्रेड पे 3600 करना, वीडिओ के पदोन्नति पद सहायक विकास अधिकारी के समाप्त किए गए 106 पदों को पुनः सृजित करना, अन्य जिलों में पद स्थापित ग्राम विकास अधिकारियों को गृह जिले में पद स्थापित करने की मुख्यमंत्री तथा मंत्री से अनुमोदित पत्रावली की पालना में पॉलिसी जारी करना, विगत 9 वर्षों से ग्राम विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों के अतिरिक्त चार्ज पर किए जा रहे | आदेश को प्रत्याहरित करना सहित सलंग्न मांग पत्र तथा समझौता पर सकारात्मक आदेश जारी करने का आदेश जारी करना है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments