चौमूं के ग्राम हाड़ोता में हुआ बड़ा हादसा, कार सवार चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ग्राम हाड़ोता चौराहे के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कार अचानक सांड आने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई | हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए | 

हादसा इतना भयंकर था कि सांड की मौके पर ही मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए | हादसा होते ही हाईवे पर भीड़ एकत्रित हो गई | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहन को साइड में हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से शुरू करवाया |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कार में सवार लोग जयपुर के रहने वाले हैं, इस दौरान खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रहे थे और हाड़ोता चौराहे के पास हाईवे पर अचानक आवारा सांड आ गया | जिससे ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और कार पलटी खाकर डिवाइडर पर जा गिरी | घायलों को चौमूं थाना इलाके के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया |

ग्रामीणों ने बताया की चौमूं में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं, पौधों की कटाई नहीं होने के कारण पशु दिखाई नहीं देते जिसके कारण कई बार अचानक से सड़कों के बीचो-बीच आवारा पशु आ जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे होते रहते हैं |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments