जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए नई बस सेवा शुरू की है । जिससे क्षेत्र के एक दर्जन के करीब गांवो को रोडवेज की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। बस को कल शाम को पंचायत समिति प्रधान मदन सेवदा व खूडी बड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि विक्रम महला ने खूड़ी स्टैंड से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस शाम 5 बजे सीकर से रवाना होकर खुड़ी बड़ी से बाईपास होते हुए नारायण का बास, प्रतापपुरा, नरोदड़ा, ढोलास, सिंगोदडा, बैरास, दिसनाऊ होते हुए रीनू गांव पहुंचेगी । जहां से सुबह 7:00 बजे रीनू गांव से रवाना होकर फिर उसी रूट से सीकर के लिए प्रस्थान करेगी।
साथ ही नारायण का बास, प्रतापपुरा स्टैंड पर बस चालक व परिचालक और परिवहन विभाग के अधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों ने मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया । इस अवसर पर ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय विधायक व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्यारेलाल महला, हरजी राम, नाथूसिंह महला, जगन सिंह, कृष्ण महला, छोटूराम निठारवाल, रामकुमार, रिछपाल, रामअवतार भाकर, भंवर सिंह नेहरा, कॉमरेड भोजराज, धर्मपाल महला, रामनिवास, जीवराम, बनवारी मंडीवाल, रुपाराम नेहरा, भवर सिंह निठारवाल, नंदलाल, हरिसिंह, रामकरण, हरलाल, पूर्णाराम, गोरधन थालोड़, सुभाष महला सहित अनेक ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।
रिपोट - बाबू लाल सैनी
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments