अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार सैनी राष्ट्रीय गौरव रत्न पुरस्कार से सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) कृषि वैज्ञानिक  एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश कुमार सैनी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय  गौरव रत्न पुरस्कार से एक जन सम्मेलन समारोह में सम्मानित किया  गया | समारोह का आयोजन ग्लोबल नीम ऑर्गेनाइजेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमती नगर के सभागार लखनऊ में  किया गया जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग शिरकत की |

इस अवसर पर कृषि , पर्यावरण, पत्रकारिता,  इत्यादि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित, महेंद्र सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री जल शक्ति एवं नमामि गंगे (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा शॉल,  ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया | इस अवसर पर एक पुस्तक  का भी विमोचन किया गया |

उल्लेखनीय है कि सैनी पूर्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार, राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार, बलीराजा  कृषि अवार्ड , राष्ट्रीय कृषि गौरव पुरस्कार, किसान वैज्ञानिक पुरस्कार ,आई ए डी सी 2020, शेखावाटी गौरव  पुरस्कार , धरतीपुत्र सम्मान, शेखावाटी महोत्सव पुरस्कार इत्यादि से सम्मानित हैं | सैनी  नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |


सैनी लंबे अरसे से कृषि, हाईटेक खेती,  बागवानी, वृक्षारोपण , पर्यावरण, पत्रकारिता, कृषक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं,  समाचार पत्रों, आकाशवाणी, सामुदायिक रेडियो, दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं | सैनी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं | हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार को लेकर किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं |

इस अवसर पर उन्होंने किसानों का आह्वान किया की वह खेती मैं आधुनिक तौर तरीके अपनाएं और मिट्टी की उपजाऊपन बरकरार रखते हुए ज्यादा उत्पादन एवं उच्च गुणवत्ता का उत्पाद पैदा करें और ज्यादा मुनाफा कमाए है | उन्होंने अपने सम्मान को प्रदेश के अन्नदाताओ एवं कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान बताया |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments