रुद्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित हुआ मेहंदी व फैंसी ड्रेस कंपटीशन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

पानीपत (संस्कार सृजन) रुद्रा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्री आर के पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिफायनरी रोड पानीपत में मेहंदी कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन करवाया गया। तीज के त्यौहार के उपलक्ष में नाच गाने के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया। 


रुद्रा वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा प्रथम स्थान पर आने वाले बच्चों को मेडल व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य कमला शर्मा  सोसायटी की प्रधान काजल शर्मा व महासचिव पंकज शर्मा और विद्यालय से अंकित शर्मा, संतोष, अंकिता  व सीमा, शाल्लू जांगड़ा, आदि भारद्वाज, शशि मान ने मिलकर कार्यक्रम में उत्साह व जोश भर दिया । 

स्कूल के डायरेक्टर अंकित शर्मा ने बताया विद्यालय में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी होती रहती है जिससे बच्चे का मन में बच्चों के अंदर नई उमंग उत्साह भर सके वह अन्य गतिविधियां होती रहती हैं जिससे बच्चा शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर तंदुरुस्त बना रहे। 

रुद्रा वेलफेयर सोसायटी के महासचिव पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी सोसाइटी का एक ही प्रयास है  युवाओं का विकास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को जोड़कर रखने के लिए रुद्रा वेलफेयर सोसाइटी हमेशा देश भर में ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments