"हर घर तिरंगा" फैहराए जाने का किया आह्वान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आजादी के अमृत उत्सव वर्ष में " हर घर तिरंगा" फैहराया जाने का आह्वान किया गया है जिसके लिए तिरंगे झंडे की बहुत अधिक मांग है। इस मांग की पूर्ति के लिए जयपुर ग्रामीण डाक मंडल के प्रत्येक डाकघर के माध्यम से जनता जनार्दन के लिए दिनांक 01-08-2022 से तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। 


यद्यपि हमारे प्यारा झंडा अमूल्य है लेकिन जनता जनार्दन को इसके प्रति अपनी भावना दिखाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने इसके लिए टोकन मनी मात्र 25रु. रखी है। प्रत्येक पोस्टमैन को भी यह झंडे जनता जनार्दन में बेचने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे । जनता का कोई भी आदमी वह पोस्टमैन से भी खरीद सकता है या अपने निकटतम डाकघर में जाकर के मात्र 25रु. में  झंडा ले सकता है। जयपुर देहात मंडल ने लगभग 85,000 झंडे जनता जनार्दन को बेचने का लक्ष्य रखा है। 

जयपुर ग्रामीण डाक मंडल के डाक अधीक्षक मोहन सिंह मीणा ने बताया कि आमजन को 1 अगस्त 22  से कपड़े का तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जाएगा । जयपुर ग्रामीण मंडल में 730 डाकघर है जहां तिरंगे झंडे जनता को बेचने के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। जनता में  तिरंगे झंडे की बहुत अधिक मांग है अतः पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तिरंगे बेचे जा रहे हैं ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments