ACB की कार्यवाही : चौमूं थानाधिकारी का रीडर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने चौमूं थानाधिकारी के रीडर कांस्टेबल को एक अन्य प्राईवेट व्यक्ति सहित परिवादी से 40 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत की यह राशि परिवादी से विश्वकर्मा थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण से नाम हटाने के लिए मांगी गई थी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी. बी. की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में मदद करने की एवज में सांवरमल 
कांस्टेबल रीडर थानाधिकारी पुलिस थाना चौमू जयपुर द्वारा से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी जयपुर नगर चतुर्थ इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना भाटी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उनकी टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुये सांवरमल सिरसली, आमेर, जयपुर हाल 
कांस्टेबल रीडर थानाधिकारी पुलिस थाना चौंमू, जयपुर को अन्य प्राईवेट व्यक्ति रमेश निवासी 86 बड़ा कुआं की ढ़ाणी, नांगल पुरोहित, तहसील आमेर जयपुर सहित परिवादी से 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि आरोपियों द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत के रूप में वसूल कर लिये थे । एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

एसीबी इंस्पेक्टर अनीता मीणा ने बताया कि रिश्वत की यह राशि परिवादी से विश्वकर्मा थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण से नाम हटाने के बदले में मांगी गई थी।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments