जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिव हो गया है । भयंकर गर्मी और लू का सामना कर रहे लोगों के लिए यह सुकून भरी खबर है । मौसम में बदलाव कल शाम से ही दिखने लगा जब जयपुर, पिलानी, कोटा में हल्की बारिश हुई ।
भरतपुर, अलवर, दौसा बेल्ट में भी देर शाम बादल छाए रहे । इससे प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान इस महीने पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया । वहीं, मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के बीच प्रदेश के 12 जिलों के कुछ हिस्सों में बरसात के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है ।
जयपुर में गुरुवार को प्रताप नगर, सांगानेर, आगरा रोड एरिया में हल्की बूंदाबांदी हुई । कल शाम 4 बजे से जयपुर का मौसम साफ था और तेज धूप के कारण गर्मी परेशान कर रही थी । ऐसे में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ । शाम होने के साथ ही बादल छाए ।
मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक, राज्य में आज से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर संभाग में हल्के बादल छाने के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। 11 से 13 जून को बारां, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में बादल छाने के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। शेष राज्य में मौसम साफ रहेगा और तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments