सड़क हादसे में हुई चार लोगों की दर्दनाक मौत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बीकानेर (संस्कार सृजन) बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ के पास हुए सड़क हादसे में सरदारशहर क्षेत्र के पति-पत्नी सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। गिड़गिचिया निवासी जगदीश नायक व उसकी पत्नी संतोषदेवी की अर्थी कल एक साथ उठीं तो हर किसी की आंख नम हो गईं। बेटे ने अपने माता-पिता को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी।

पति-पत्नी की अर्थी जैसे उठी तो परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे आसपास खड़े लोगों ने उन्हें सांत्वना दी । गिड़गिचिया निवासी जगदीश नायक की गर्भवत्ती पुत्रबहू पूजा की चार दिन पहले तबीयत बिगड़ गई। तुरंत कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


बुधवार को शाम चिकित्सकों ने पूजा को बीकानेर रैफर कर दिया । जगदीश ने इधर - उधर से कर्ज लेकर परिजनों को साथ लेकर बहू के इलाज के लिए बीकानेर जा रहा था कि श्री डूंगरगढ के पास हुए सडक़ हादसे में जगदीश व उसकी पत्नी संतोश, रामसीर निवासी रिश्तेदार रामदयाल व शिमला निवासी चालक मो.आरीफ की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव में पहुंचे तो पूरे गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।



सभी मृतकों के परिजन मजदूरी कर परिवार चलाते है। वही जगदीश की पुत्रवधू पूजा व बेटा रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल है। जिनका बीकानेर में इलाज चल रहा है। तहसील के गांव गिड़गिचिया की मृतक संतोष नायक पत्नी जगदीश नायक के दो पुत्र है बड़ा गोपालराम व छोटा रमेश है। पूरा परिवार मजदूरी करके अपना परिवार चलता है। सडक़ हादसे की सूचना पर गांव में शोक की लहर छा गई और घरों में लोगों ने चुल्हे तक नहीं जलायें ।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments