बिंडु खरक में भगीरथ विकलांग सेवा संस्थान में भंडारे में ‌उमड़ी भीड़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रुड़की (संस्कार सृजन) भगीरथ विकलांग सेवा संस्थान एवं आयुष चिकित्सक एसोसिएशन की ओर से ग्राम बिंडू खरक में भगवान धनवंतरि पूजा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया | इससे क्षेत्र भर से भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी |

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्शन कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि रणबीर सिंह पंवार, महेंद्र सिंह राणा, विनोद खंडूड़ी, परवेज अंसारी, स्वामी अनुपमा नन्द महाराज देहरादून, स्वामी धर्मानंद महाराज, डॉ. राजीव ऋषि, श्रीकुमार ‌अग्निहोत्री, वैध समीर अग्निहोत्री अहमदाबाद गुजरात श्री शंकर आयुर्वेदिक फार्मेसी, शिक्षक अशोक पाल, वालंटियर अतुल, अमन, आदेश सैनी सम्राट, उत्तराखंड युवा संगठन अध्यक्ष हेमंत बड़थ्वाल, दारा सिंह, महावीर सिंह पूर्व चेयरमैन, विरेन्द्र ठाकुर, सेठपाल परमार, आचार्य सुनील, लक्ष्मी प्रसाद सत्ती, सुबोध नेगी उपाध्यक्ष दुर्गा कालोनी आदि शामिल रहे |

कार्यक्रम में धर्म, राष्ट्र, समाज और मानव सेवा के साथ ही पर्यावरण एवं प्रकृति को बचाने का भी संदेश दिया गया | कार्यक्रम में पहुंचे पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने सभी को वृक्ष भेंट कर पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता का आह्वान किया | सैनी आश्रम हरिद्वार के अध्यक्ष आदेश सैनी ‌सम्राट की ओर से ‌कार्यक्रम आयोजक डॉ पहल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |

कार्यक्रम आयोजक डॉ. पहल सिंह ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का आभार व्यक्त किया | मुख्य अतिथि दर्शन कुमार शर्मा ने कहा कि धर्म सबसे बड़ा है! धर्म पर चलने वाला व्यक्ति हमेशा सबका अच्छा ही सोचता है और सबके लिए काम करता है | धर्म कभी भेदभाव ‌नहीं सिखाता है | डॉ. पहल सिंह विकलांगजनो का नि:शुल्क उपचार कर मानव‌ सेवा के क्षेत्र ‌में सराहनीय ‌कार्य कर रहे ‌हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments