जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रुड़की (संस्कार सृजन) पर्यावरण दिवस पर रविवार को स्कूलों में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया | इस दौरान छात्रों, ग्रामीणों को पर्यावरण को बचाने की शपथ भी दिलाई गई | राजकीय इंटर कालेज मखदूमपुर में पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल ने ग्राम प्रधान, छात्रों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर फलदार पौधे रोपे | इस दौरान उनके द्वारा सभी को पर्यावरण बचाने, स्वच्छता, जल एवं पक्षियों के संरक्षण की भी शपथ दिलाई गई |
शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि प्रथ्वी पर वृक्ष होंगे, स्वच्छता और पर्यिप्त जल होगा तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे, खुलकर सांस ले सकेंगे | पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति इसमें अपनी भागीदारी निभाएं और जीवन में कम से कम 5 पेड़ अवश्य लगाएं | कहा कि वृक्ष हमें ताजी और शुद्ध हवा देने के साथ ही फल, फूल और जड़ी बूटियां भी प्रदान करते हैं | कोरोना काल में हम आक्सीजन का संकट झेल चुके हैं | इसलिए जरूरी है कि पृथ्वी पर वृक्ष रहे | अशोक पाल की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल छात्रों, ग्रामीणों को पौधे भी भेंट किए गए |
इस अवसर पर ग्राम प्रधान एवं प्रधानाचार्य विजय कुमार, समाजसेवी अजय कुमार, रूमाल सिंह, छात्र सत्यम, नितिश कुमार, वैभव, मोहित, अर्पित, अतुल आदि मौजूद रहे |
इधर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली में भी पर्यावरण दिवस पर वृक्ष रोपे गए | प्रधानाचार्य नीरज नैथानी और शिक्षक अशोक पाल ने छात्रों के साथ मिलकर विद्यालय में फल एवं छायादार पौधे रोपे | इस दौरान गांव में जन जागरूकता रैली भी निकाली गई | इस अवसर पर छात्र अतुल, अमन आदि भी मौजूद रहे|
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








0 Comments