कृषि वैज्ञानिक राजेश कुमार सैनी राष्ट्र गौरव पुरस्कार के लिए चयनित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नवलगढ़ (संस्कार सृजन) कृषि वैज्ञानिक  एवं इंटरनेशनल ट्रेनर राजेश कुमार सैनी को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्र गौरव पुरस्कार  से अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में सम्मानित करने के लिए चयनित कर लिया गया है  | समारोह का आयोजन वैश्य सभागार जयपुर में 19 जून को किया जाएगा जिसमें देश-विदेश से लोग शिरकत करेंगे | इस अवसर पर समाज सेवा, कृषि, पर्यावरण, पत्रकारिता, संगीत इत्यादि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा | इस कार्यक्रम का आयोजन भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा किया जाएगा|

उल्लेखनीय है कि सैनी कृषि विशेषज्ञ एवं इंटरनेशनल ट्रेनर है साथ ही पूर्व में अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार, बलीराजा कृषि अवार्ड , राष्ट्रीय कृषि गौरव पुरस्कार, किसान वैज्ञानिक पुरस्कार ,आई ए डी सी 2020,  धरतीपुत्र सम्मान एवं शेखावाटी गौरव  पुरस्कार से सम्मानित हैं | सैनी देश - विदेश नीदरलैंड, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया, नेपाल, अफगानिस्तान इत्यादि देशों की यात्रा कर चुके हैं |

सैनी लंबे अरसे से कृषि,  हाईटेक खेती बागवानी वृक्षारोपण ,पर्यावरण, पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं | सैनी पर्यावरण एवं कृषि संबंधित पत्र पत्रिकाएं,  समाचार पत्रों आकाशवाणी, सामुदायिक रेडियो, दूरदर्शन एवं सोशल मीडिया से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं |  सैनी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के नवलगढ़ कस्बे के रहने वाले हैं | हाईटेक खेती के प्रचार प्रसार को लेकर किसान वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments