पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने सादगी से मनाया 70 वाँ जन्मदिन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन

रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने बढ़ चढ़कर दान किया 527 यूनिट 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने अपना 70 वां जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया। सुबह से ही पूर्व विधायक के आवास पर जन्मदिन की बधाई देने के लिए समर्थकों, कार्यकर्ताओं व आमजन की भीड़  लगी रही। समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को गुलदस्ता भेंट कर व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी। 

जन्मदिवस के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनी देवी सैनी ने तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने अपने जन्मदिवस पर सर्वप्रथम गढ़ गणेश मंदिर में भगवान गणेश के सामने माथा टेक कर प्रदेश व चौमूं विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति की मन्नत मांगी। इसके बाद गौशाला में जाकर गायों को चारा व गुड़ खिलाया। पूर्व विधायक ने जन्मदिन के अवसर पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। बाबा भोलेनाथ से मां भारती के स्वाभिमान तथा मातृशक्ति के सम्मान को सदैव बनाए रखने के लिए प्रार्थना की।



नगरपालिका पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अर्जुन लाल सैनी के नेतृत्व में फूल मालाओं के दुकानदारों ने पूर्व विधायक सैनी को माला, साफा पहनाकर एवं केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इधर चौमू बस स्टैंड स्थित सैनी समाज भवन में कार्यकर्ताओं व कालाडेरा श्याम गार्डन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सेवादल संगठक लल्लूराम सैनी के सानिध्य में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में समर्थकों, कार्यकर्ताओं व आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया भाग। पूर्व विधायक सैनी, चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया।

रक्तदान शिविर में 527 यूनिट एकत्रित हुई। सैनी समाज द्वारा संचालित महात्मा फुले लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं ने जन्मदिन के अवसर पर केक कटवाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक ने कहा कि चौमू विधानसभा क्षेत्र का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। पूर्व विधायक सैनी ने जन्मदिवस पर मिली बधाई व शुभकामना के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों व आमजन का आभार व्यक्त किया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments