समर्पण संस्था के 70 एज्युकेशनल एम्बेसेडर ( शैक्षिक राजदूत ) सँवारेंगे निर्धन विद्यार्थियों का भविष्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज़रूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा शैक्षिक सत्र 2022-23 में निर्धन विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता के लिए देशभर से 70 एज्युकेशनल एम्बेसेडर नियुक्त किए गए हैं । प्रत्येक एज्युकेशनल एम्बेसेडर को संस्था द्वारा चयनित एक निर्धन जरूरतमंद विद्यार्थी की शिक्षा में सहयोग की ज़िम्मेदारी दी गई है ।


समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के अनुसार चयनित ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट करने एवं एज्युकेशनल एम्बेसेडर को सम्मानित करने के लिए आगामी 3 जुलाई को प्रताप नगर स्थित रावत पब्लिक स्कूल के निर्मला ऑडिटोरियम में “शिक्षा दान महोत्सव “ का आयोजन किया जाएगा । जिसमें सभी चयनित लगभग 100 विद्यार्थियों व एज्युकेशनल एम्बेसेडर को बुलाया जाएगा ।

संस्था के इस 8 वें शिक्षा सहयोग व एज्युकेशनल एम्बेसेडर अधिवेशन में ज़रूरतमंद विद्यार्थियों को महान शिक्षाविद् अतिथियों के कर कमलों द्वारा शिक्षण सामग्री के तहत किताबें ,नोटबुक्स , फ़ीस के चैक,स्टेशनरी , स्कूल बैग, यूनिफॉर्म आदि भेंट की जाएगी ।

संस्था द्वारा गत अप्रैल माह में देश भर के ज़रूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे । जिनकी जाँच करके वरीयता के आधार पर लगभग 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा जिनमें 70 विद्यार्थियों को एज्युकेशनल एम्बेसेडर द्वारा तथा शेष 30 विद्यार्थियों को संस्था द्वारा शिक्षा सहायता दी जाएगी ।

शैक्षिक सत्र 2022-23  के लिए नियुक्त एज्युकेशनल एम्बेसेडर में आई. ए. एस.  न्यायविद , शिक्षाविद , चिकित्सक, उद्योगपति, अधिवक्ता , प्रशासनिक अधिकारी समाजसेवी आदि सम्मलित है जो समाज व देश को बेहतर बनाने की इच्छाशक्ति रखते हैं । उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा इससे पूर्व गत वर्षों में 444 निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता दी जा चुकी है ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments