राधास्वामी सत्संग सहजो में सहजोबाई जी महाराज की 19वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जन सैलाब

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राधास्वामी सत्संग सहजो चौमूं बाबा डेरा मेघादास जी महाराज की तपोभूमि पर आज परम संत सहजोबाई जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि पर विशाल सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया |


परम संत सेवादास जी महाराज ने प्रवचनों में बताया कि मन एक मोबाइल की तरह है, इसके उपयोग पर निर्भर करता है | यदि हम इसको आत्मा के साथ जोड़ देते हैं तो यह उसको अपनी रुहानी मंजिलों को तय कराने में मदद करता है | इसी प्रकार यदि मोबाइल का सदुपयोग करते हैं तो संसार में हम बैठे- बैठे कहीं भी बात कर सकते हैं | मन की शक्ति को यदि परमात्मा की प्राप्ति में आत्मा का साथ मिल जाता है तो यह एक विशेष चमत्कार बताता है जो कठिन से कठिन काम को भी सरल कर देता है | जिस उद्देश्य से मानव जीवन मिला है वह भी सफल हो जाता है | 

कॉर्डिनेटर गुरु चरण सैनी ने बताया कि विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की | इस कार्यक्रम में दूर दराज से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को डेरे के कार्यकर्ताओं ने समय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को बेहतर अंजाम दिया | कार्यक्रम में आसपास एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शिरकत की |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments