यूथ फेडरेशन ने आयोजित किया स्ट्रेस और एन्जाइटी पर वर्चुअल कार्यक्रम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) यूथ फेडरेशन द्वारा स्ट्रेस और एन्जाइटी पर वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दूरदर्शन की सीनियर जर्नलिस्ट एंकर अंजू सिंह, मुख्यवक्ता हैदराबाद की मोटीवेशनल स्पीकर प्रवीण सिंह और अध्यक्षता यूथ फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौड़ द्वारा की गई। 


प्रवीण सिंह ने आज के दौर में युवा वर्ग में तनाव और आत्महत्या, डिप्रेशन के कारण और निदान के बारे मे बताया । तनाव, एन्जाइटी कोई बीमारी नहीं एक मनोदशा है। युवाओं को आज के दौर मे असफलता के बाद होने वाले तनाव से अनेक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और युवा आज नशा जैसे गलत रास्ते पर चल पड़ा है।

दूरदर्शन की सीनियर जर्नलिस्ट अंजू सिंह ने युवाओ को योग से लाइफ स्टाइल में बदलाव लाने की सलाह दी।  उज़्बेकिस्तान से यूथ फेडरेशन ओवरसीज अध्यक्षा स्मिता चौधरी ने परीक्षा का तनाव लेने  की जगह मेहनत से सफलता प्राप्त करने की सलाह दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राठौड़ ने सभी युवाओं को तनाव से बचने कि सलाह दी।

सेमिनार में राष्ट्रीय योग अवार्डी यूथ फेडरेशन योग विभाग अध्यक्षा डॉ मोनालिशा सिंह ने योग पर , ज्योति सिंह चौहान, संगीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी सिंह, गीता सक्सेना ने  जीवन शैली पर अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम मे अनेक युवाओं ने अपने सवालों के उत्तर प्राप्त किए।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments