मरीज की किडनी में थे 206 पत्थर, डॉक्टर ने ऑपरेशन कर एक घंटे में बाहर निकाले

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

हैदराबाद (संस्कार सृजन) तेलंगाना के हैदराबाद में अवेयर ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कीहोल सर्जरी के जरिए एक घंटे में एक मरीज से 206 किडनी स्टोन निकाले। रोगी छह महीने से अधिक समय से अपनी बायीं कमर में तेज दर्द की शिकायत कर रहा था। उसका दर्द गर्मी के महीनों में बढ़ते तापमान के कारण और बढ़ गया।

मामले और उपचार पर टिप्पणी करते हुए अवेयर ग्लेनीगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट डॉ. पूला नवीन कुमार ने कहा, “कुछ शुरुआती जांच और अल्ट्रासाउंड स्कैन में कई लेफ्ट रीनल कैलीकुली (बाईं ओर किडनी स्टोन) की उपस्थिति का पता चला था। सीटी स्कैन में इसकी फिर से पुष्टि की गई थी |

डॉ पूला नवीन कुमार ने कहा, "मरीज की काउंसलिंग की गई और एक घंटे तक चलने वाली कीहोल सर्जरी के लिए तैयार किया गया। इस दौरान सभी कैलीकुली (पत्थर) को हटा दिया गया, जिसकी संख्या 206 थी। ऑपरेशन के बाद मरीज ठीक हो गया और दूसरे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।”गर्मी के दिनों में अत्यधिक उच्च तापमान के साथ बहुत से लोग निर्जलीकरण से पीड़ित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप गुर्दे में पथरी बन सकती है। अवेयर ग्लेनेगल्स ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर लोगों को हाइड्रेटेड रहने के लिए अधिक पानी और नारियल पानी का सेवन करने की सलाह देते हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments