जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश में एक्टिव हुए नए वेदर सिस्टम की वजह से आंधी, बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम में यह बदलाव प्रदेश में अगले 48 घंटे तक एक्टिव रहेगा। इससे जयपुर समेत राजस्थान के 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटे में 4 जिलों में ओले गिरने का भी अलर्ट है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि पाकिस्तान से एक्टिव हुए नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर राजस्थान में शुरू हो गया है। इससे जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और अजमेर संभाग में अगले 48 घंटों तक आंधी के साथ बारिश होगी। शर्मा ने बताया कि नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के जयपुर, अलवर, भरतपुर, बूंदी, बारा, धौलपुर, दौसा,करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चूरू, नागौर, श्रीगंगानगर, पाली, बीकानेर और जोधपुर में नजर आएगा। यहां अगले 24 घंटों में ही 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। यह दौर कल तक जारी रहेगा। 24 मई के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा। ऐसे में 25 मई से नौतपा शुरू होने के साथ ही प्रदेश में तापमान एक बार फिर 45 डिग्री को पार कर सकता है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004





.jpg)
0 Comments