जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 23 मई 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 23 मई 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |
मेष राशि - मन शान्त रहेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। निराशा एवं असन्तोष की स्थिति रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।
वृष राशि - अपनी भावनाओं को वश में रखें। संयत रहें। परिवार में सदभाव बनाये रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। मन अशान्त रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य
मिथुन राशि - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में कठिनाइयां आ सकती हैं। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। यात्रा के योग हैं।
कर्क राशि - संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय के साधन भी बनेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम बनेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशि - मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी दूसरे सथान पर जाने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक कार्यें में व्यस्तता बढ़ सकती है।
कन्या राशि - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। क्रोध से बचें।
तुला राशि - मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। तनाव से दूर रहें।
वृश्चिक राशि - आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च भी अधिक रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है।
धनु राशि - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी सम्पत्ति से धनार्जन के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि - वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। धर्म-कर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है।
कुंभ राशि - मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
मीन राशि - परिवार में आपसी शान्ति बनाये रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








.jpg)
0 Comments