जोधपुर में 10 दिन का पानी भी नहीं बचा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जोधपुर (संस्कार सृजन) जोधपुर में वाटर इमरजेंसी के हालात बन गए हैं। पानी का संकट मंडरा रहा है। नहरबंदी के कारण सप्लाई बाधित थी। क्लोजर की अवधि बढ़ने से पंजाब से पानी में आने वक्त लगेगा। ऐसे में जोधपुर के स्टॉक में जितना पानी बचा है, उसी से काम चलाना पड़ेगा। क्योंकि, पंजाब से पानी आने में 10 दिन लगेंगे। हालात देखते हुए जोधपुर प्रशासन ने वाटर सप्लाई डिपार्टमेंट से सप्लाई का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है और पानी पर पहरा बिठा दिया है।

60 दिन की नहर बंदी के कारण जोधपुर में सप्लाई के लिए पानी का स्टॉक बेहद संभल कर खर्च किया जा रहा था। अब पंजाब में नहर टूटने से पानी आने में दस दिन और लगेंगे। जोधपुर के पास अब दस दिन तक प्यास बुझाने लायक पानी भी नहीं है। अब जो पानी है, उसे संभलकर खर्च नहीं किया तो हालात विकट हो जाएंगे। पानी को लेकर बनी इमरजेंसी की स्थिति को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

शहर में जहां जल संकट की स्थिति विकट है, वहां जिला प्रशासन ने टैंकर से पानी सप्लाई की व्यवस्था की है। इसके अलावा शहर में ऑटो टीपर से जल संकट के हालात और पानी बचाने के संदेश दिए जा रहे हैं। लोगों को आगाह किया जा रहा है और हालात में सब्र बनाए रखने की अपील की जा रही है।

नहरबंदी की अवधि बढ़ने पर शहर में जलापूर्ति 48 घंटों के अंतराल के बजाय 72 घंटों के अंतराल पर की जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर सर्कल के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र व्यास ने बताया कि प्रस्तावित 60 दिनों की इंदिरा गांधी नहरबंदी 21 मई तक पूरी होनी थी। पर पंजाब में नहर टूटने और मरम्मत के काम के कारण अब नहरबंदी की अवधि आगे बढ़ने की संभावना है। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments