जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
नई दिल्ली (संस्कार सृजन) देशभर में जारी गर्मी के सितम के बीच मानसून ने बंगाल की खाड़ी में दस्तक दी है। अंडमान निकोबार और पश्चिम बंगाल में इसका असर देखने को मिला है। मौसम विभाग ने जल्द ही मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग ने इसी सप्ताह उत्तराखंड, मेघालय, असम और केरल में बारिश का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के मौसम का अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार आज और कल राजस्थान, पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में लू का यलो अलर्ट है। 18 मई से लू का प्रकोप कम होने का अनुमान है।
राजस्थान में भीषण लू का कहर जारी है। झुलसाने वाली गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जोधपुर में सड़कों पर पानी छिड़कना पड़ा। बीकानेर में तो पेड़ों में आग लग गई। हालांकि, ये आग जंगल की वजह से भी हो सकती है। पेड़ों के एक-दूसरे से टकराने के कारण कई बार इनमें आग लग जाती है। चूरू में सबसे ज्यादा अधिकतम, जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
यह भी पढ़ें - जरूरतमंद दिव्यांग महिला को किया व्हीलचेयर का सहयोग
असम और मेघालय के कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें - रूण्डल पंचायत भवन में हुआ जन सहभागिता शिविर का आयोजन
मौसम विभाग का कहना है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर सोमवार सुबह तक मानसून पहुंच जाएगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले दो दिन धूलभरी आधी चलने की आशंका है। इससे तापमान में कमी आने की संभावना है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





.jpg)
0 Comments