जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

श्रीनगर (संस्कार सृजन) जम्मू-कश्मीर के रामबन और रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन टनल का हिस्सा ढह गया। इससे वहां काम कर रहे 13 मजदूर मलबे में फंस गए। 3 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मलबे में अभी भी 10 मजदूर फंसे हैं। 

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि एडिट टनल का निर्माण कुछ दिन पहले ही शुरु हुआ है। दो से तीन मीटर ही टनल बनी थी। ऐसे में मलबे में दबने से लापता हुए लोगों के जीवित होने की संभावना कम ही जताई जा रही है।

रामबन के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि बचाव अभियान अभी जारी है। हादसा कल रात करीब 10 बजे रामबन जिले के मेकरकोट इलाके में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास खूनी नाले पर हुआ, जहां टनल बनाई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, टनल के ढहने के तुरंत बाद पुलिस और सेना ने एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू कर दिया था। इस हादसे में सुरंग के सामने खड़े वाहनों बुलडोजर, ट्रकों सहित कई मशीनों को भी नुकसान पहुंचा है।  

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004