पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री का 95 साल की उम्र में निधन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

शिमला (संस्कार सृजन) पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे। दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व मंत्री ने मंगलवार रात डेढ़ बजे अंतिम सांस ली। सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। वे 95 वर्ष के थे। तीन दिन पहले ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाया गया था।

अनिल शर्मा ने बताया कि पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर को सड़क मार्ग से मंडी लाया जा रहा है, जिसे मंडी में बाड़ी में स्थित नए घर में ले जाया जाएगा। यहीं पर विधि विधान से गुरुवार को उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। ऐतिहासिक सेरी मंच पर उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

सेरी मंच से उनके पार्थिव शरीर को व्यास नदी के किनारे हनुमान घाट पर ले जाया जा जाएगा, जहां उनकी राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी। परिवार के आग्रह पर शनिवार सुबह पंडित सुखराम को मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया था | एम्स में भर्ती कराया गया था।

पंडित सुखराम 1960 के दशक से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में सक्रिय थे। वे 1991 में बनी स्वर्गीय नरसिम्हा राव सरकार में संचार मंत्री बने, लेकिन 1996 में संचार घोटाले में नाम आने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इससे पहले 1985 से 1989 के बीच स्वर्गीय राजीव गांधी की सरकार में भी पंडित सुखराम फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर रहे।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments