पशुधन सहायकों के तीन सौ पद बढ़ाए अब 1436 पदों पर होगी भर्ती

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पशुपालन विभाग में 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने के फलस्वरूप पशुधन सहायकों के नवसृजित 300 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी गई है। पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने बताया कि प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किये जाने के उद्धेश्य से 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्रों की स्थापना की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मार्च 2022 में जारी विज्ञप्ति अनुसार 1136 पदों पर पशुधन सहायकों की भर्ती में नव सृजित तीन सौ पशुधन सहायकों के पदो को शामिल किये जाने का निर्णय लिया गया है और अब यह भर्ती 1436 पदों के लिए होगी।


उल्लेखनीय है कि राजस्थान पशुपालन अधीनस्थ सेवा नियम, 1977 एवं राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा नियम, 2014 के अन्तर्गत पशुपालन विभाग, राजस्थान के लिये पशुधन सहायक के कुल 1136 पदों पर भर्ती हेतु कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 11 मार्च, 2022 को विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे।

यह भी पढ़ेंपूर्व केंद्रीय संचार मंत्री का 95 साल की उम्र में निधन

राज्य सरकार ने 300 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोले जाने के लिए हाल ही में प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी करते हुए पशुधन सहायकों के तीन सौ नवीन पदों का सजृन किया था। 

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना की हुई शुरुआत

कटारिया ने बताया कि राज्य सरकार ने त्वरित निर्णय करते हुए इन नवसृजित पदों को भी भर्ती में शामिल किया है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के उपलब्ध होने से विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं को गति मिलने के साथ-साथ प्रदेश के पशुपालक भी लाभान्वित हो सकेगें।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments