राजस्थान में भीषण गर्मी से हुई पहली मौत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) राजस्थान में गर्मी से मौत का संभवत: पहला मामला सामने आया है। गर्मी और चिलचिलाती धूप ने मध्य प्रदेश से यहां काम करने आए एक शख्स की जान ले ली। पुलिस ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। घटना कोटा के अनंतपुरा इलाके की है। पुलिस का मानना है कि युवक तेज गर्मी से बेहोश होकर गिर गया। फिर पानी नहीं मिलने की वजह से मौत हो गई।

भोपाल का रहने वाला सूरज (50) परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए कोटा आया था। कल दोपहर को जब वह काम से वापस घर की तरफ जा रहा था तो इसी दौरान तेज धूप और गर्मी के चलते चक्कर खाकर वह गिर पड़ा।

पुलिस ने बताया यह घटना बोरड़ा में सुनसान जगह पर हुई। तेज गर्मी के चलते वहां कोई आवाजाही नहीं थी। काफी देर तक पानी नहीं मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। इधर, जब वह शाम तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 

आज सुबह उसका शव आसपास से गुजर रहे लोगों को दिखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव बेटे की सौंप दिया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments