सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह हुआ धूमधाम से संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेवा भारती समिति के द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम विनायक पूजन के पश्चात बारात खंडेलवाल धर्मशाला से प्रातः 9 बजे पाँच समाजों के पाँच वर बैंड बाजे और लवाजमा के साथ गढ़ गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, लक्ष्मीनाथ जी चौक, चौपड़ से होते हुए बालिका आदर्श विद्या मंदिर, केशव नगर स्थित विवाह स्थल पर प्रातः 11:00 बजे पहुंची। 

बारात के मार्ग मे जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए व पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने आतिशबाजी भी की। इसके पश्चात तोरण का कार्यक्रम हुआ, तोरण के पश्चात वर वधू का स्टेज पर फोटो सेशन एवं आशीर्वाद का कार्यक्रम हुआ। आशीर्वचन के लिए जगतगुरु अवध बिहारी देवाचार्य वीर हनुमान धाम सामोद, नरसिंह पुरी महाराज उदयपुरिया, मानदास स्वामी महाराज, बंशीधर कुलदीप महाराज उपस्थित रहे। 

इसके पश्चात दोपहर 1:15 बजे फेरों का कार्यक्रम हुआ जिसमें आचार्य पंडित महेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार से फेरे करवाए | सेवा भारती के आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने वर वधु को आशीर्वाद दिया तथा विदा किया। 

कार्यक्रम में सेवा भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा समाज में ऐसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, विभाग मंत्री मदन कुमावत, जिला मंत्री कानाराम प्रजापत, जिला अध्यक्ष नंदकिशोर कूलवाल, संयोजक धर्मेंद्र शर्मा के अतिरिक्त सेवा भारती के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । इसके साथ ही आयोजन समिति के कार्यकर्ता अटल मेठी प्रबंध संयोजक एवं बीना खुटेटा महिला संयोजक ने कार्यक्रम को व्यवस्थित किया।


 
कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा, चेयरमैन विष्णु सैनी, पूर्व चेयरमैन आशीष दुसाद, छुट्टन यादव, सुरेश विजयवर्गीय, अभिषेक सैनी, शंकर गोरा, राजकुमार शर्मा, संदीप शर्मा पार्षद, मुकेश सिद्ध पार्षद, धीरेंद्र सैनी एडवोकेट, विश्वनाथ शर्मा बार एसोसिएशन अध्यक्ष, बाबूलाल यादव पार्षद, सुरेश गोदारा सहित नगर के अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या आमजन उपस्थित रहे ।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments