आजादी की गौरव यात्रा को लेकर जयपुर देहात सेवादल के कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर जिला देहात सेवादल कार्यकारिणी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षो, ब्लॉक अध्यक्षों की आवश्यकता मीटिंग का आयोजन चौमूं पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष सेवादल लल्लू राम सैनी की अध्यक्षता में किया गया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सैनी ने कहा कि आजादी के बाद आज केंद्र की भाजपा सरकार की असफल नीतियों के खिलाफ देश में संविधान की एवं देश की रक्षा हेतु सबसे बड़ी यात्रा आजादी की गौरव यात्रा है जिसमें कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता को भागीदारी करनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि सेवादल के जयपुर संभाग प्रभारी राजेंद्र सिंह आडवाना ने कहा कि आजादी के दीवानों को याद करने देश का गौरव बढ़ाने वाली दीवाना की स्मृति में अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई एवं शीर्ष नेताओं के सानिध्य में गुजरात के गांधी आश्रम से दिल्ली के राजघाट तक 1171 कि.मी. गौरव यात्रा मे से लगभग 750 कि.मी. राजस्थान से गुजरेगी इसलिए सेवादल के प्रत्येक पदाधिकारी की बड़ी जिम्मेदारी बनती है।


जयपुर जिला प्रभारी कमल सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहां की भाजपा की केंद्र सरकार के पास देश चलाने की न तो कोई नीति है और ना ही जनहित के लिए नियत है। प्रदेश सचिव मास्टर श्याम शर्मा ने कहा कि देश में अंग्रेजो कुशासन के खिलाफ गांधीजी ने आजादी के लिए दांडी यात्रा ने इतिहास रचा और आज केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही के खिलाफ आजादी के गौरव यात्रा नए इतिहास की रचना करने जा रही है। जिलाध्यक्ष लल्लूराम सैनी ने सभी जिला पदाधिकारियों विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि आजादी के गौरव यात्रा में भाग लेना प्रत्येक कार्य कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात होगी।

इस दौरान प्रदेश सेवादल कोषाध्यक्ष आरपी मीणा, यंग बिग्रेड के जिलाध्यक्ष हरफूल कुमावत, प्रफुल्ल विजयवर्गीय, ताराचंद घोसलिया, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, हेमराज नुवाल, मिलापचंद नारोलिया, रामचंद्र यादव, राजू सैनी, कल्याण सहाय तंवर, भरत बुनकर, सूफी निजामुद्दीन, उमेश भाटी, राजीव तिवारी, रविंद्र सैनी, मोनू सेन, कृष्ण कुमार मीणा, रामनिवास गागर, नरेंद्र सैनी, पप्पन शर्मा, रामावतार सामरिया, विक्की नुवाल, कौशल तंवर, सुरेंद्र यादव, हीरालाल जादव, जितेंद्र कुमार सैनी, मोहनलाल सैनी, जगदीश प्रसाद अटल, भोलाराम मीणा, बाबूलाल धायल, गिरधारी लाल जाट, गजेंद्र जिगोनिया, राजेंद्र कुमार हिंगोनिया, झाबरमल देवेंन्दा सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments