एक बार फिर हुआ गैस सिलेंडर महंगा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) आमजन को महंगाई से राहत कहीं नहीं मिल रही। तेल-गैस कंपनियों ने आज घरेलू और कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। पिछले 12 दिन के अंदर दूसरी बार कंपनियों ने गैस की कीमतों बढ़ाई है।


एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि कंपनियों ने आज घरेलू गैस सिलेंडर पर 3 रुपए की बढ़ोतरी है, जिसके बाद आज से 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 1006.50 रुपए में मिलेगा। जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर 8.50 रुपए बढ़ाए है। इसके बाद आज से 19 किलोग्राम का सिलेंडर 2373 रुपए में जयपुर में मिलेगा।


केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को बंद कर दिया था। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन मई 2020 के बाद से अब तक सब्सिडी बंद है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments