जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चूरू (संस्कार सृजन) चूरू में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का जल मंदिर ही रीता पड़ा है | चूरू कलेक्ट्रेट में इंडियन क्रॉस सोसायटी की खुलेआम बदनामी हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार चूरू क्लेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के पास इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जल मंदिर के नाम से एक प्याऊ बनी है। इस पर मोटे मोटे अक्षरों में इंडियन क्रॉस सोसायटी का नाम लिखा हुआ है। मजे की बात है कि इस प्याऊ में पानी की एक बूंद भी नहीं है। गर्मी के समय शीतल जल उपलब्ध करवाना तो बहुत दूर की बात है। यहां ठंडा पानी पीने के लिए आने वाले लोग प्यासे ही रह जाते हैं। चूरू में संबंधित जनों ने इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी का नाम ही खराब करके रख दिया है। कलेक्ट्रेट में हमेशा दूर दूर से हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस सार्वजनिक स्थान पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जैसे संगठन की वास्तविकता की पोल खुल रही है। ये कोई छोटी बात नहीं है।
इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के जल मंदिर में पानी नहीं होना बहुत ही दुखद और विचारणीय बिंदु है। यह सेवा के नाम पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। इसी प्रकार कई अन्य प्याऊ भी पानी के लिए तरस रही हैं। तथाकथित भामाशाहों ने जल मंदिरों का उद्घाटन तो कर दिया लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं की है। चूरू में दर्जनों स्थानों पर ये खाली नाम वाली प्याऊ देखी जा सकती हैं। जानकारी के अनुसार ये सब झूठे छपास और भूमि पर कब्जा करने की साजिश है। प्याऊ से कोई मतलब नहीं है।
रिपोर्ट :- राजेंद्र सिंह
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments