मयूर यूनीकोटर्स फैक्ट्री के मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के जैतपुरा स्थित मयूर यूनीकोटर्स के बाहर सैकड़ों श्रमिकों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन किया। इस दौरान श्रमिक फैक्ट्री के बाहर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। 

श्रमिकों ने बताया कि उन्हें न्यूनतम मजदूरी के नाम पर भी कम मजदूरी दी रही जा रही है, जिससे उनका घर खर्च भी नहीं चल पा रहा है। प्रबंधन के द्वारा श्रमिकों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं और उनकी मांगों को दबाया जा रहा है। 

धरने पर बैठे श्रमिकों की प्रबंधन से वार्ता होने पर भी कोई सुलह नहीं हुई, जिससे दोपहर बाद श्रमिक नारेबाजी करने लगे और प्रबंधन के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रमिक फैक्ट्री के बाहर बैठे रहे। श्रमिकों ने बताया कि मासिक वेतन 7 हजार से 8 हजार रुपए तक दिया जा रहा है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments