लक्ष्मणगढ़ में हुआ 11 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का उद्घाटन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद द्वारा संस्कृत भारती के सहयोग से 11 दिवसीय संस्कृत संभाषण शिविर का आज परिषद कार्यालय के वातानुकूलित हॉल में मंचासीन अतिथियों द्वारा उद्घाटन किया गया। 

उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता एनके जाजोदिया संस्कृत स्कूल के प्राचार्य डॉ. भवानी शंकर शर्मा ने की जबकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक नरेंद्र जोशी, राजकीय संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य भंवर लाल शर्मा, नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष पवन गोयनका, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनीता पुजारी, सचिव सोनू सोमानी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप बजाज, प्राचार्य जगदीश प्रसाद स्वामी मंचस्थ थे 

वक्ताओं ऩे संस्कृत भाषा क़े बारे में बताते हुए प्रचार प्रसार क़ी बात कहीं और इसे कम्प्यूटर की श्रेष्ठ और उपयुक्त भाषा बताते हुये इसमें छिपे ज्ञान को जानने की आवश्यकता पर बल दिया । शिविर संयोजक छगनलाल शास्त्री नागरिक परिषद क़े शशिकांत पुजारी, प्रवीण शर्मा युवा प्रकोष्ठ सचिव मयंक शर्मा एवं चंद्रशेखर जोशी ऩे आगुन्तको क़ा स्वागत किया । 

राजेश डोटासरा, महावीर डोटासरा ,अशोक शर्मा एवं रामचन्द्र नारनौलिया ऩे संस्कृत भाषा में गीत प्रस्तुत किया । उपाध्यक्ष छगनलाल शास्त्री में स्वागत भाषण एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप बजाज ऩे आभार जताया । शिविर में संस्कृत भारती के दक्ष प्रशिक्षकों ने आगन्तुक संस्कृतनुरागी जनों को प्रशिक्षण प्रारम्भ कराया।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments