भारत की बढ़ती जनसंख्या एक भयानक समस्या : अंजली नाथावत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) वर्तमान में हमारा देश अनेक समस्याओं से घिरा हुआ है। जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, आतंकवाद, पड़ोसी देशों से कलह तथा जनसंख्या वृद्धि आदि , परंतु इन सभी समस्याओं के बीच सबसे प्रबल समस्या है जनसंख्या वृद्धि की समस्या। इस समस्या का हल हम अभी तक निकाल नहीं पा रहे हैं।


आजादी के समय हमारे देश की जनसंख्या लगभग 33 करोड थी, परंतु आज यह एक अरब 30 करोड़ से भी अधिक हो गई है। जनसंख्या वृद्धि से रोजगार के अवसर ही कम नहीं हुए, खेत, खलिहान और वन भी हुए हैं। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार भी इस कारण बढ़ रहे हैं। देश में जितनी भी अन्य समस्याएं हैं वह सब जनसंख्या वृद्धि की समस्या के आगे छोटी पड़ रही है। 

भारत में जनसंख्या की वृद्धि के मुख्य कारणों में से एक निरक्षरता  है। अशिक्षित और गरीब वर्ग के लोग अधिक संख्या में बच्चों को जन्म देते हैं। इसके लिए दो कारण है। सबसे पहले उनके के लिए अधिक बच्चे काम करेंगे और परिवार के पैसे कमाने में मदद करेंगे। जनसंख्या की तीव्र गति से वृद्धि को देखकर सरकार को कदम उठाना चाहिए। जनसंख्या की असीमित वृद्धि से हमारे देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। इस समस्या पर सरकार को कार्य करना चाहिए।                           
लेखक : अंजली नाथावत

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments