डॉ. अर्चना शर्मा सुसाइड केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दौसा की डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी बल्या जोशी उर्फ शिवशंकर जोशी सुसाइड की घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का ईनाम भी रखा था। मरीज की मौत होने पर बल्या जोशी और उसके कुछ साथियों ने डॉक्टर के अस्पताल के बाहर धरना प्रदर्शन किया था।

इसके चलते पुलिस ने डॉक्टर अर्चना शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। सरकार ने इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी दौसा को जिले से हटा दिया। साथ ही एसएचओ और सीओ को सस्पेंड कर दिया था।डॉक्टर सुसाइड केस के बाद जब प्रशासन और लोगों में घटना को लेकर आक्रोश जताया तो धरना देने वाले और डॉक्टर परिवार को परेशान करने वाले कुछ लोग गायब हो गए। 

जांच अधिकारी ने इन लोगों को नामजद किया। एफआईआर में बल्या जोशी मुख्य आरोपी बताया गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन बचता भाग रहा था। बल्या पर पुलिस ने 5 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था।

मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री और पूर्व विधायक जितेन्द्र गोठवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरकेश मीणा,एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश पदाधिकारी हरकेश शाहपुरा समेत सात आरोपी जेल में है।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments