आम आदमी पार्टी ने उठाई राजस्थान में 200 यूनिट बिजली फ्री करने की मांग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के विधायक प्रत्याशी रहे एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजस्थान की जनता के लिए 200 यूनिट बिजली फ्री करने की मांग की है |

पवन कुमार प्रजापति ने बताया कि जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के अंदर 200 यूनिट बिजली फ्री कर रखी है | उसी प्रकार राजस्थान के अंदर भी जनता को 200 यूनिट बिजली फ्री की जाए | राजस्थान में 50 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा वाली कहावत को सिद्ध कर रही है |

इस प्रकार से कांग्रेस सरकार की राजस्थान की जनता के प्रति मंशा ठीक नहीं है | आने वाले समय में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव होंगे तब जनता इसका करारा जवाब देगी |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments