मुख्यमंत्री को विभिन्न सहित्यकारों ने मुलाकात कर अपनी पुस्तकें भेंट की

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निवास पर विभिन्न सहित्यकारों ने मुलाकात की और अपनी पुस्तकें भेंट की। जाने-माने साहित्यकार डॉ. सी.पी. देवल ने रजा फाउंडेशन फैलोशिप के तहत ‘‘द गीता‘‘-मिनएचर पेंटिंग्स (1680-1698 ई.) और श्लोकों के अनुवाद की प्रति भेंट की। इसमें सुप्रसिद्ध चित्रकार अल्लाहबख्श द्वारा गीता के श्लोकों के आधार पर चित्रांकन किया गया है। इन श्लोकों का राजस्थानी भाषा में भी डॉ. देवल ने अनुवाद किया है।

काव्या फाउण्डेशन के संस्थापक और कवि-विचारक डॉ. परीक्षितसिंह द्वारा कविता संग्रह ‘‘स्वयं से परिचय‘‘ एवं इकराम राजस्थानी द्वारा रवीन्द्रनाथ टैगोर की काव्यकृति ‘‘गीतांजलि‘‘ के राजस्थानी अनुवाद ‘‘अंजली गीतां री‘‘ का द्वितीय संस्करण भेंट किया गया। इसके साथ ही स्वच्छ नगर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सिंह ने संस्था द्वारा प्रकाशित ‘‘शहरी और ग्रामीण विकास के लिए संकल्पबद्ध‘‘ स्मारिका और साहित्यकार नन्द भारद्वाज ने ‘‘आलोचना रौ आधार भौम और नन्दजी से हथाई तथा वरिष्ठ पत्रकार-चित्रकार विनोद भारद्वाज ने ‘‘जिन्दगीनामा मिर्जा गालिब‘‘ पुस्तक भेंट की।

इस अवसर पर राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. बी.एल. शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सन्नी सेबेस्टियन, डॉ. रिपुंजयसिंह, पर्यटन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. पुनीता सिंह, राजस्थानी कवि कल्याणसिंह शेखावत, सेवानिवृत्त आईएएस आर.एस. जाखड़, काव्या संस्था के कार्यकारी निदेशक लोकेश कुमार सिंह साहिल, ज्ञानचन्द बागड़ी, प्रेमकुमार शर्मा, शोभा चन्दर और स्वच्छ नगर संस्था के सचिव भरत कुदाल आदि मौजूद रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments