जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से पेयजल का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में सरकार द्वारा 2021-22 के बजट में प्रत्येक विधानसभा में 10 नलकूप व 40 हैंडपंप की स्वीकृति की घोषणा की गई थी। अब तक सरकार द्वारा कितने नलकूप व हैंडपंप लगाए गए और जिन विधानसभा क्षेत्र में पानी गहरा होने के कारण हेडपंप उपयोगी नहीं है, वहां क्या अतिरिक्त वैकल्पिक कार्य किया गया।
इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री ने जवाब देते हुए बताया कि बजट 2021-22 में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 40 हेड पंप और 10 नलकूप लगाने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा अनुसार जयपुर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था अंतर्गत 67 नलकूप एवं 269 हैंडपंपों का वेधन कार्य पूर्ण किया जाकर अब तक 42 नलकूप एवं 268 हेडपंप चालू किए गए हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि 90 मीटर से अधिक के भूजल स्तर की उपयोगिता वाले क्षेत्रों में हेड पंप का निर्माण किया जाना तकनीकी रूप से व्यावहारिक नहीं है। जयपुर जिले के ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां हेडपंप का निर्माण उक्त अनुसार व्यावहारिक नहीं है, उन विधानसभा क्षेत्रों में अन्य व्यवस्था के अंतर्गत 150 एवं 200 मिलीमीटर व्यास के 184 थ्री फेज नलकूपों के निर्माण एवं स्थापना कार्य हेतु स्वीकृति जारी की जाकर इसके विरुद्ध 92 नलकूप अब तक चालू किए गए हैं।
विधायक रामलाल शर्मा ने पूछा कि किस-किस विधानसभा क्षेत्र में उक्त घोषणाओं को पूरा किया गया है। इस पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंत्री ने कहा कि जयपुर जिले के शेष विधानसभा क्षेत्रों में घोषणा की अनुपालना में अनुशंसा, आवश्यकता एवं फिजीबिलिटी अनुरूप स्वीकृतिया सतत रूप से जारी जाकर हैंडपंपों का निर्माण किया जा रहा है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments