UEM के मेगा जॉब शिविर में उमड़ा युवाओं का सैलाब

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मेगा जॉब शिविर-2022 का हुआ आयोजन

1238 व्यक्ति साक्षात्कार में हुए शामिल 

74 से अधिक टॉप कंपनियों ने की शिरकत

523 से अधिक युवाओं को मिला लाभ 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुरिया मोड चौमूं स्थित निजी विश्विद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम) व राजस्थान सरकार- कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग, के संयुक्त तत्वाधान में विश्विद्यालय कैंपस "गुरुकुल", सीकर रोड, उदयपुरिया मोड़ चौमू -जयपुर में मेगा जॉब शिविर-2022 का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ गोविंदगढ़ पुलिस उप अधीक्षक राजेश ढाका, रोजगार विभाग निदेशक महेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष फोर्टी अरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष वी के आई इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जगदीश सोमानी, मनोज भारद्वाज, दीपक बल्लभ गोस्वामी, विवेक भारद्वाज- सहायक निदेशक रोजगार विभाग, यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी , रजिस्ट्रार प्रो डॉ प्रदीप शर्मा, डीन प्रो डॉ अनिरुद्ध मुख़र्जी आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

मेगा जॉब शिविर देश के सबसे बड़े प्लेसमेंट अवसरों में से एक है जहाँ 74 से अधिक टॉप कंपनियों ने शिरकत की । कुल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1822 मे से 1238 युवा साक्षात्कार में शामिल हुए और उनमे से 523 से अधिक युवाओं को रोजगार/स्व रोजगार व प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए | इसमें फ्रेशर ग्रेजुएट, डिप्लोमा और स्टूडेंट्स जैसे बी.टेक, डिप्लोमा, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीकॉम, बी.ए., एमटेक, एमबीए, एमसीए, एम.एससी, एमए आदि के विद्यार्थी लाभान्वित हुए।  विद्यार्थी jobmela.uem.edu.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर अपने स्लॉट के आधार पर शामिल हुए। जिसमे रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रखा गया।


यूनिवर्सिटी उप निदेशक प्रोजेक्ट संदीप अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम में शामिल होने वाली कंपनियों में AU बैंक, जुकोल सर्विसेज , क्वेस कारपोरेशन लि , अक्ष ऑप्टिफिबर , जीनस पावर, महिमा रियल एस्टेट , महेन्द्रा फाइनेंस , लोरोम इंडिया , देव टेक्नोसिस , के पी आटोमोटिव्स , एक्सिस बैंक, आरडन टेलीकॉम, पूनो एडवेंचर , मार्केटिंग माइंडस , स्टार्टबीट IT सोलूशन्स , टेलीपरफॉर्मन्स, सनराइज़ इमेज, कृति टेक्नोलॉजीज, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन, SVR ऑटो लिमिटेड , पिक्सयर्स सॉफ्टेक, तेजस डायनामिक लिमिटेड , अतुल फार्मा , फ्लिपकार्ट , ICICI बैंक , जस्ट डायल, मारुती, CNEL इंडिया  आदि। 

यूनिवर्सिटी की और से सभी डिपार्टमेंट प्रमुखों के साथ साथ प्लेसमेट विभाग के अनीश विश्वनाथ, शंकर सिंह, राजा सरकार , सचिन पाण्डेय, अनुज सेठी, उमेश गुरनानी, IEM कोलकाता के कृशानु बनर्जी, सुमन चक्रबर्ती आदि उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments