जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) दौसा जिले की सिकराय तहसील में डाबर की ढाणी, सिकन्दरा में प्रेमचंद सैनी की पत्नी ममता सैनी ने महिलाओं व बच्चियों के स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया।
प्रशिक्षक ममता सैनी ने कहा कि हमारा उद्देश्य यही है कि महिला स्वरोजगार की ओर आगे बढ़े। जो महिलाएँ ऑनलाइन उनके mamta designer नामक यूट्यूब चैनल पर प्रशिक्षण प्राप्त नहीं कर सकती | वे उनके निवास पर आकर ऑफलाइन भी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं और मोबाइल के माध्यम से भी उनसे निःशुल्क संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
इसके लिए प्रेम एसोसिएटस द्वारा लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आश्वासन दिया कि भविष्य में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी खोला जाएगा। सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक प्रेम चन्द सैनी ने कहा कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने हेतु अन्य स्थानों पर भी जल्द ही सिलाई केंद्र खोले जाएंगे। जिससे महिलाओं को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़े। साथ ही स्वरोजगार हेतु भी प्रेरित होकर अपना जीवन यापन करने में सक्षम हो सके। समय समय पर विद्यालयों में भी बच्चियों को निःशुल्क सिलाई का प्रशिक्षण देने जाएँगे। जल्दी ही अनाथ व गरीब बच्चियों को चिह्नित कर निःशुल्क सिलाई मशीन का वितरण भी किया जाएगा।
कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि समाजसेवी ममता सैनी हमेशा महिला और बच्चियों की सुरक्षा व स्वरोजगार हेतु बहुत प्रेरित करती हैं। निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ कर बहुत ही अच्छी पहल की है। इससे समाज को व जागृत लोगों को सीख लेकर महिलाओं के लिए अपने-अपने हिसाब से कार्य करने चाहिए, जिससे महिलाएँ स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो सके व अपना जीवन यापन कर सके।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments