बादल की हिंदी फिल्म ऑक्सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान निवासी वर्ष 2021 के गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स धारी बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार लेखक, अभिनेता, गीतकार और निर्देशक बादल झरवाल की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग हिंदी फिल्म "ऑक्सीजन दी आईकॉनिक ट्रुथ" का ट्रेलर आज वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया गया जो Dhuma & Badal official यूट्यूब चैनल पर भी रिलीज हुआ है।


आदिवासी मीना जनजाति की ऐतिहासिक यादों पर आधारित यह एक ऐसी दास्तान है, जिसका ना तो कोई आदी जानता है और ना ही कोई अंत। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले, संवाद और सभी गीत स्वयं बादल ने लिखे हैं और मुख्य अभिनेता के रुप में बादल ने इस फिल्म में कुल चार रोल निभाते हुए इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। 

गुर्जर समाज की विशिष्ट प्रतिभा निष्ठा डागूर इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रोल से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। अन्य कलाकारों में बॉलीवुड से धनंजय सिंह, राखी शुक्ला, दीपा चौधरी,सुभाष सेठ, हितेश धींगरा, मोहन शर्मा, सत्यनारायण टेलर, चंद्रभान सिंह, ओमप्रकाश रछोया, अस्मिता, चंद्र कटारिया, रामचन्द्र मीना, रंजीत वर्मा, गौतम देव,पवन सिंह राठौड़, उमेश पंत, विकास शर्मा आदि ने इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाई हैं। म्यूजिक डी सुशांत, परमेश्वर लाल, योगेश चीलू और शिखा मयंक ने दिया है। जबकि गीतों को स्वर राजेश बीसन, यूवी सिंह, शिखा मयंक, पंकज, विकास विजयवर्गीय ने दिए हैं |

फिल्म के डीओपी बलजीत गोस्वामी और विकास सक्सेना रहे हैं। कोरियोग्राफी अश्वनी मास्टरजी ने की है। एडिटिंग गौरव जैन, अनामिका और प्रवेश सक्सेना ने की है। इस फिल्म की सम्पूर्ण शूटिंग रंगीले राजस्थान की खूबसूरत लोकेशंस पर की गई है। फिल्म को आने वाले अप्रेल माह में रिलीज किया जाएगा। आदिवासियों पर सूर्या की जय भीम आ चुकी है और 25 मार्च को बाहुबली जैसी सुपर हिट फिल्म देने वाले एस एस राजा मोली की RRR भी आ रही है जो गौंड जन जाति पर आधारित है। जबकि बादल की यह फिल्म मीना जनजाति पर आधारित है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments