सैकड़ों लोगों से ऑनलाइन लाखों रुपए ठगने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गलतागेट थाना पुलिस ने लोन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर को गुरुवार दोपहर गिरफ्तार किया है। शातिर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए ऐंठ चुका है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


डीसीपी (नोर्थ) अनिल देशमुख ने बताया कि ठगी के मामले में आरोपी कानाराम यादव (23) निवासी अनोपुरा कालाडेरा को गिरफ्तार किया गया है। उसने कालवाड़ रोड झोटवाडा स्थित जोशी मार्ग पर पिंकसिटी टावर-2 में ऑफिस खोल रखा है। वह वहां से मोबाइल नंबरों पर कॉल कर लोगों को लॉन दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करता है। ACP (रामगंज) सुनील प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में CI मुकेश कुमार ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को उसके ऑफिस में दबिश देकर पकड़ा है। पुलिस प्रारंभिक जांच में सैकड़ों लोगों से लाखों रुपए की ठगी करना सामने आया है। पुलिस पूछताछ में कई वारदातों के खुलासे की संभावना जताई गई है।

सीआई मुकेश कुमार ने बताया कि बासबदनपुरा गलतागेट निवासी मोहम्मद आरिफ (39) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 3 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने खुद को HDFC बैंक से बोलना बताया। लोन की आश्वयकता होने के बारे में पूछा। लोन दिलाने की कहने पर शातिर ने उससे वॉट्सऐप पर उसकी आईडी मांगी। इंश्योरेंस और फाइल जार्च के एवज में 17 हजार 601 रुपए ऑनलाइन बैंक खाते में डलवा लिए। मोबाइल नंबर बंद आने पर पीड़ित को ठगी का पता चला।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments