पोलैंड की कैरोलिना बिलाव्स्का बनी मिस वर्ल्ड 2021, अमेरिकन सुंदरी श्री सैनी रहीं फर्स्ट रनर अप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) मिस वर्ल्ड 2021 के खिताब पर पोलैंड की सुंदरी कैरोलीना बिलाव्स्का ने कब्जा जमाया है। प्यूर्टो रिको में आयोजित हुई 70वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय मूल की अमेरिकन सुंदरी श्री सैनी फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि पश्चिम अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट की ओलिविया येस सेंकड रनर अप रही हैं। कोरेशन नाइट पर 2019 की विनर टोनी एन सिंह ने 23 साल की कैरोलिना को पेजेंट यानी ताज पहनाया।

प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर अप रहीं श्री सैनी मूल रूप लुधियाना की रहने वाली हैं। उनका जन्म लुधियाना के मेजर शिव देव सिंह नगर में हुआ था। वह जब पांच साल की थीं तो उनके पिता संजीव और मां एकता अमेरिका के वाशिंगटन शिफ्ट हो गए थे। पढ़ाई के साथ-साथ मॉडिलिंग भी करती थीं। इसके पहले वह मिस इंडिया यूएसए 2017 का टाइटल जीत चुकी हैं।

मैनेजमेंट स्टूडेंट हैं मिस वर्ल्ड बनीं कैरोलीना
मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने वाली कैरोलीना पेशे से मॉडल हैं। वे अभी मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद पीएचडी करके मोटिवेशनल स्पीकर बनना चाहती हैं। कैरोलीना स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग की शौकीन हैं। वहीं, उन्हें टेनिस और बैडमिंटन खेलना पसंद है।

टॉप 13 तक ही पहुंच सकीं भारत की मनसा
भारत की तरफ से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मनसा वाराणसी टॉप 13 कैंडिडेट में शामिल रहीं, लेकिन टॉप 6 में जगह नहीं बना सकीं। आखिरी बार 2017 में भारत की मानुशी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। अब तक भारत के नाम 6 मिस वर्ल्ड खिताब हो चुके हैं।

मनसा 

टॉप 6 में जगह नहीं बना पाईं भारत की मनसा
प्रतियोगिता हैदराबाद में जन्मीं मनसा वाराणसी अपने पिता की नौकरी की वजह से छोटी उम्र में ही परिवार के साथ मलेशिया शिफ्ट हो गईं। उनकी स्कूलिंग ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल से हुई। इसके बाद वे भारत लौट आईं और हैदराबाद के वसावी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली। 2020 में उन्होंने तेलंगाना की तरफ से फेमिना मिस इंडिया में भाग लिया, जिसमें वे विजेता रहीं। उन्हें 2020 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज भी मिला।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments