जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) किसी भी रिश्ते में प्यार का होना बहुत जरूरी है। लेकिन उससे भी जरूरी है किसी रिश्ते में खुशी का होना। आज हम बता रहे हैं पत्नी को खुश रखने की कुछ टिप्स के बारे में क्योंकि आपकी पत्नी आपकी जीवन साथी है। वह आपकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए हर कदम पर आपका साथ देकर आपके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश करती है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि आपकी पत्नी को कैसे खुश रखा जाए, तो हम बता रहे हैं कुछ टिप्स-
1.पत्नी की पसंद पर दें ध्यान
आपकी पत्नी आपके लिए हमेशा टेस्टी खाना पकाती है, ऐसे में बदले में वह भी कुछ चीजों के बारे में चाहत रखती है। वह इस बारे में आपके कभी कहेंगी नहीं लेकिन आपको उनकी पसंद के बारे में पता होना चाहिए। फिर कभी-कभी उनको खुश करने के लिए उन चीजों को कर भी दें।
2. अच्छा सुनने वाला बनें
कई बार जब आप अपने मन की बात किसी से कहते हैं तो आप सिर्फ उनसे कुछ कहना चाहते हैं ना कि उनसे सॉल्यूशन की मांग करते हैं, ठीक उसी तरह अगर आपकी पत्नी आपके कुछ कहना चाहती है तो उसकी बात को सुनें। सॉल्यूशन देने के बजाए उन्हें गले लगाएं और सिर्फ इतना कहें कि आप उनके साथ हैं। हर किसी का ये ब्रेकडाउन हो सकता है, ऐसे में कई बार आपको सिर्फ सुनना चाहिए।
3. पत्नी को गले लगाएं
जब आप सुबह ऑफिस के लिए जाते हैं या फिर वापस आने के बाद अपनी पत्नी को गले लगाएं। उनके प्रति अपना प्यार दिखाएं। पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार फिजिकल टच कमाल कर जाते हैं।
4. पत्नी पर रखें विश्वास
ये तो हर रिश्ते की नीव होती है। रिश्ते में विश्वास का होना बेहद जरूरी है। उनसे बेवजाह के सवाल न करें साथ ही फोन की तलाशी जैसी चीजें बिल्कुल न करें। अगर आप अपने पार्टनर पर शक करते हैं चो ये सभी चीजें उन्हें परेशान कर सकती हैं। ये सब करने से अच्छा है कि आप उन पर विश्वास रखें।
5. रोमांटिक डेट करें प्लान
पत्नी को खुश करने के लिए इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। अच्छे से रेस्तरां में उन्हें डेट पर ले जाएं । दिन भर घर के और ऑफिस का काम कर वे भी काफी परेशान हो जाती हैं, ऐसे में रोमांटिक डेट प्लान करें और कुछ समय साथ में बिताएं। चाहें तो लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments