कल होगा चौमूं में महिला मैराथन का आगाज़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं कस्बे में हेल्पिंग हेंड्स सोसायटी के तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण को लेकर महिला मैराथन का आयोजन कल किया जायेगा | कार्यकारणी के द्वारा मेराथन की तैयारियां पूरी कर ली गई | महिलाओं व बालिकाओं में इस मैराथन में शामिल होने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है |

संस्था सरक्षक डॉ. हनुमान बराला ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी | कहा कि हर व्यक्ति को मानव जीवन में एक बार जरुर मैराथन में भाग लेना चाहिए | ऐसे पल जीवन में यादगार बन जाते हैं | इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाना चाहिए | मैराथन दौड़ के दौरान सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सम्पूर्ण व्यवस्था कि गई है । मैराथन दौड़ के रास्तों को डायवर्ट किया गया है और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़कों पर एम्बुलेंस व चिकित्सक टीम की व्यवस्था की गई है | 

हेल्पिंग हेंड्स सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश शेरावत व लालचन्द झाझडा ने बताया कि मेराथन कि शुरुआत गढ़ गणेश मंदिर बस स्टेण्ड चौमूं से प्रात: 8 बजे किया जायेगा | जिसका राधास्वामी बाग़ जाकर समापन किया जाएगा | भाग लेने वाली सभी महिलाओं व बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा |

कार्यकारिणी बैठक में हेल्पिंग हेंड्स सोसायटी के सदस्य आर के कुमावत,कृष्ण शेरावत, कृष्ण यादव,नरेन्द्र यादव,विजय वर्मा,सृष्टि चौधरी,भावना बराला,सुरेश गरेड, बसंत कुमावत, मालीराम,अर्जुन यादव ,शंकर शेरावतआदि लोग मौजूद रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments