जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के कॉलेज के बाहर ही फोटो कॉपी की दुकान चलाता है। आरोपी नवीन ने पहले फोटोकॉपी करने के बहाने युवती का नंबर लिया। फिर घर में घुसकर जबरदस्ती रेप किया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया।
28 साल की पीड़ित युवती बियानी गर्ल्स कॉलेज में पड़ती थी। पुलिस को बताया कि तीन साल पहले 2019 में फोटो कॉपी कराने के दौरान आरोपी नवीन से संपर्क में आई थी। तब नवीन ने दुकान में भीड़ का हवाला देकर युवती का नंबर ले लिया। बोला- भीड़ कम होने पर फोटो कॉपी के लिए बुला लेगा। जिससे समय खराब नहीं होगा। उसके बाद आरोपी कई बार फोन करने लगा। इस दौरान युवती के बारे में जानकारी ले ली।
युवती अकेली रहती है तो रेप किया
आरोपी को पता चला कि युवती मुरलीपुरा में अकेली रहती है। सितंबर 2020 में एक दिन अचानक आरोपी युवती के घर पहुंच गया। युवती को बंधक बनाकर रेप किया। फिर बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा।
पढ़ाई कर घर पहुंची, मां को बताई आपबीती
पढ़ाई पूरी होने के बाद युवती अपने घर चली गई। इसके बावजूद गुमसुम रहने लगी। मां ने बेटी को गुमसुम देखकर बात की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। परिवार युवती को लेकर थाने पहुंचा। मुरलीपुरा थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस फिलहाल नवीन की तलाश में जुटी है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments