नवलकिशोर जाट को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर घोठी देवी डोडवाडिया वेलफेयर सोसायटी ने किया सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री वीर तेजाजी महाविद्यालय राड़ावास के व्यवस्थापक नवलकिशोर जाट (जुहर) को श्री जगदीश प्रसाद झाबरमल टिबड़ेवाला विश्वविद्यालय झुंझुनूं से कला संकाय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि से विभूषित किया गया है। इस अचीवमेंट के लिए श्रीमती घोठी देवी डोड़वाड़िया वेलफेयर सोसाइटी राड़ावास द्वारा नवलकिशोर जाट को सम्मानित किया।

सोसायटी के फाउंडर व निदेशक/प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायती राज ओम चौधरी ने कहा कि समाज के युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में अध्यापक का महत्वपूर्ण योगदान होता है और एक ईमानदार अध्यापक बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शिक्षा देता है।

चौधरी ने कहा कि सोसायटी उत्कृष्ट सेवाएं देने वालो के सम्मान व उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहती है।इसके अलावा सोसायटी शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल और मानवता के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट सेवाएं देने वालों के सम्मापन व उनके सहयोग के लिए भी सदैव तत्पर रहती हैं।

सोसायटी सचिव विडिओ शंकर लाल डोड़वाड़िया ने कहा की नवलकिशोर जी जैसी शिक्षाविदों के अथक प्रयासों से समाज का निर्माण हो रहा है। नवलकिशोर ने दिये गए सम्मान के लिए सोसायटी का आभार प्रकट किया।

इस दौरान सोसायटी सदस्य व हनुतपुरा सरपंच प्रतिनिधि वेदप्रकाश खेदड़, सोसायटी सदस्य व हनुतपुरा एयू बैंक के प्रबंधक हरलाल बाज्या,सोसायटी सदस्य पंकज कुलदीप जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि,सोसायटी सदस्य खुशवन्त सिंह जाट मुरलीपुरा,सोसायटी सदस्य विजय सिंह पालवत हनुतिया एवं कई अन्य सोसायटी सदस्य,युवा शक्ति एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments