जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यूक्रेन में अभी जो अशांति की स्थिति है, उसमें गांधी जी के अहिंसा के संदेश की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। किसी भी देश की अखण्डता के लिए शांति एवं अहिंसा का मार्ग सबसे महत्वपूर्ण है। आज हमारे देश में जो तनाव का माहौल है, उसमें हमें गांधी जी के बताए सत्य, अहिंसा एवं शांति के मार्ग को अपनाकर सद्भाव कायम करने की जरूरत है।
गहलोत दांडी मार्च की 92वीं वर्षगांठ पर जे.एल.एन. मार्ग स्थित खादी बोर्ड परिसर में बने शांति एवं अहिंसा निदेशालय से गांधी सर्किल तक निकाली गई शांति यात्रा के बाद आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए एवं शांति एवं अहिंसा निदेशालय के नए कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य मंत्रिमण्डल के सदस्य, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, गांधीवादी विचारक, अधिकारी एवं आमजन शांति एवं अहिंसा निदेशालय से पैदल चलकर गांधी सर्किल पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन 1930 में गांधी जी ने दांडी मार्च निकालकर नमक सत्याग्रह किया और अंग्रेजों को झुकना पड़ा। शांति यात्रा के माध्यम से आज गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा देश एवं पूरे विश्व में शांति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर हमें सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए एवं अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments